धमतरी
सुनिति नेताम बनीं सिविल जज
16-Jan-2024 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 16 जनवरी। लोकसेवा आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा 2022 में आयोजित सिविल जज परीक्षा में नगरी विकासखंड के ग्राम बरबांधा (बेलरगांव) की सुनिति नेताम का चयन सिविल जज में हुआ।
सुनिति नेताम प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। कांकेर कॉलेज से एल.एल .बी. की पढ़ाई उपरांत उप निरीक्षक एवं सिविल जज परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। बिन्दा नेताम पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं साधु राम नेताम जो कि स्वयं भी प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रतिभागी थे, उनके संरक्षण व मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत के बाद लगातार प्रयास से प्रतिष्ठापूर्ण पुर्ण पद पर पहुंच सकी।
उनकी इस सफलता पर समाज प्रमुखों ने उनके गुरु जन इष्टमित्र एवं कॉलेज के सहयोगी छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


