धमतरी

यादव समाज ने नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान
06-Jan-2024 2:57 PM
यादव समाज ने नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 6 जनवरी। धमतरी जिला के यादव समाज के पदाधिकारी गण सर्व यादव समाज प्रदेश छत्तीसगढ़ के तत्वधान में नवनिर्वाचित यादव विधायक का सम्मान समारोह कार्यक्रम रायपुर बृन्दावन हाल में पहुंचकर यादव समाज के नव निर्वाचित विधायक द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव देवेंन्द्र यादव गजेंद्र यादव पूर्व सांसद मधुसूदन यादव छाया विधायक राकेश यादव जिला पंचायतअध्यक्ष पुष्पा यादव जिला पंचायत सभापति धनमती यादव सहित वरिष्ठ समाज पदाधिकारी का सम्मान किया गया।

धमतरी जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सर्व यादव युवाध्यक्ष सिहावा क्षेत्र, ने बताया सम्मान समारोह में 29 जिले के साथ धमतरी जिले भी समाज पदाधिकारी शामिल रहा, जिसमें समाज पदाधिकारी अंकालू यादव उपाध्यक्ष सर्व यादव सिहावा क्षेत्र डीके यादव युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धमतरी जीवन यादव जिला संगठन मंत्री, हिमांशु यादव युवा प्रकोष्ठ सदस्य सहित तमाम पदाधिकारी सम्मान समारोह मे शामिल रहे,जिसमें विशेष चर्चा समाज की विकास उत्थान, संगठन पर जोर समाज के सभी विधायक जनप्रतिनिधि पदाधिकारी ने हौसला बुलंद करते हुए अपनी बात रखी।

जिला युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ कोसारिया यादव समाज जिला महाधिवेशन जिला धमतरी सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 जनवरी में समाज के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि को सम्मिलित होने हेतु जानकारी अवगत कराया गया। छ. ग. यादव समाज के विधायक, पूर्व सांसद छाया विधायक ने जिला स्तर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हामी भरी ।


अन्य पोस्ट