धमतरी
रामचरण अग्रवाल का निधन
03-Jan-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 3 जनवरी। श्री अग्रवाल समाज धमतरी के संरक्षक, टिम्बर-राईसमिल व्यवसायी एवं श्री गोविंदी देवी चेरीटेबल ट्रस्ट सांकरा (गौशाला) के संचालक रामचरण अग्रवाल (67) का अस्वस्थता के चलते रायपुर में निधन हो गया। गौशाला सांकरा में अंतिम संस्कार किया गया। वे समाजसेवी स्व. विद्यासागर अग्रवाल के सुपुत्र, कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल के बड़े भाई तथा प्रतीक के पिता एवं वैभव के बड़े पिता थे। उनके निधन से अग्रवाल समाज में शोक की लहर छा गई। टिम्बर एवं राईसमिल व्यवसायियों ने भी निधन पर दुख प्रकट किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


