धमतरी
जिले में 12 से लगेंगे ऋण वसूली शिविर
03-Jan-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी,3 जनवरी। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने एवं अंत्योदय स्वरोजगार योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों से स्वरोजगार हेतु ऋण प्रकरण तैयार करने के लिये 12 जनवरी से ऋण वसूली शिविर आयोजित किये जायेंगे। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि 12 जनवरी को जनपद पंचायत मगरलोड और 19 जनवरी को जनपद पंचायत कुरूद में दोपहर 12 से तीन बजे तक ऋण वसूली शिविर लगाया जायेगा। अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी तथा 30 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी कार्यालय धमतरी में शिविर आयोजित किया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


