धमतरी

विधायक अजय का स्वागत
29-Dec-2023 8:02 PM
विधायक अजय का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 29 दिसंबर।
  विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार कुरुद पहुंचने पर नगर एवं क्षेत्र वासियों ने पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर का जोरदार स्वागत किया। महाराष्ट्र का मशहूर महिला ढोल, सरगुजा जशपुर का पारम्परिक नृत्य पार्टी, बस्तर डांस, राऊत एवं पंथी नृत्य, डीजे ग्रुप के कलाकारों की अगुवाई में निकली रैली में नचाते गाते समर्थक आगे आगे चल रहे थे। रथनुमा खुली वाहन में सवार होकर विधायक अजय चन्द्राकर हाथ जोडक़र लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। बस स्टैंड से पुराना बाजार तक दर्जनों स्थान पर विभिन्न संग, संगठन एवं समाज ने मंच बनाकर विधायक का स्वागत अभिनंदन किया गया।  करीब आधा किलोमीटर का फासला तय करने में विधायक के काफिले को  तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। आवागमन को सूचारु रखने पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

क्षेत्रवासियों में अपने लिए उमड़े प्रेम का स्थाई भाव देख श्री चन्द्राकर काफी अभीभूत नजऱ आएं।


अन्य पोस्ट