धमतरी

नपं अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने लगा रहा तांता
27-Dec-2023 2:52 PM
नपं अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने लगा रहा तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 दिसंबर।
कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। सुबह चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नगर के सभी आस्था केन्द्रों में जाकर भगवान से जनसेवा के कार्यों के लिए शक्ति और सामथ्र्य की कामना कर बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर दिन की शुरुआत की।

नगर के प्रथम नागरिक तपन चंद्राकर ने 25 दिसंबर को जन्मदिन मनाने की शुरुआत वार्ड क्रमांक 8 के मतदाताओं के बीच जाकर की। सबके साथ केक काटा और बुजुर्गों के पैर छुए और युवा साथियों को गले लगा कर जन्मदिन की बधाई स्वीकारी। 

इसके बाद संजय नगर, पचारीपारा, अटल आवास, प्रियंका कालोनी आदि वार्डो में अपने समर्थकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर केक काटा और सबसे आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष मुलाकात कर सुबह से रात तक नपं अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने सभी की बधाई स्वीकारी और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तनमन धन से जनसेवा करते रहने का भरोसा दिलाया।
 


अन्य पोस्ट