धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रान्त नाई सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक राजधानी में हुई। जिसमें संगठन का विकेन्द्रीयकरण करते हुए खिलावन श्रीवास को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया।
रायपुर के मायाराम सुरजन स्मृति हाल में छतीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज की सम्भागीय बैठक हुई। जिसमें प्रांतीय सचिव भुवनलाल कौशिक ने समाज के विकास और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती हेतु संगठन का विकेन्द्रीयकरण करने की सलाह दी।
प्रांतीय अध्यक्ष पुनीतराम सेन ने कहा कि अब हम सबको पार फिरकावाद से ऊपर उठकर एक बैनर तले आना होगा, तभी समाज का भला हो सकता है। समाज में प्रतिभावानों की कमी नहीं है। आज समाज के एक बेटा रिकेश सेन भिलाई विधायक बना है कल और लोग नेतृत्व करने सामने आएंगे।जिसके लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है।
समाज सचेतक गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सहयोग से समाज के लोग नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। तत्पश्चात धमतरी जिला सर्वसेन समाज संरक्षक खिलावन श्रीवास को रायपुर सम्भाग का प्रभारी तथा गरियाबंद जिला के सचिव टीकम सेन को प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा रामगोपाल सेन, जीतू सेन, सुशील श्रीवास, चंद्रहास सेन को प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
बैठक में आसुतोष श्रीवास, धनसिंह सेन, मोहित सेन, भगवानी शांडिल्य, मनोज ठाकुर, राज श्रीवास, रुपेश ठाकुर, द्वारका श्रीवास, आनंद श्रीवास, महिला प्रकोष्ठ से श्वेता ठाकुर, गोदावरी सेन, विद्या सेन, लीली श्रीवास, प्रतिभा, कविता, शैल कुमारी, मुलेश्वर सेन, हरि, विजय, अरुण, रामनाथ, सुखी, जीवित, शिव, राजू श्रीवास आदि उपस्थित थे।


