धमतरी

अटल ने छत्तीसगढ़ बनाया, हम सब मिलकर इसे संवारेंगे-साव
25-Dec-2023 3:16 PM
अटल ने छत्तीसगढ़ बनाया, हम सब मिलकर इसे संवारेंगे-साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 दिसंबर।
प्रदेश के नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार प्रात: एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के रूप उनके प्रथम नगर आगमन पर जिले भर के कार्यकर्ताओं ने  उनका भव्य स्वागत किया। 

धमतरी पहुंचे श्री साव ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस शानदार सफलता के लिए सभी का आभार माना। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया और राज्य की जनता ने भाजपा को पुन: सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है, अब हम सब मिलकर इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को भारत सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों एवं दलितों को इस सरकार से बहुत उम्मीदें हैं और हम उनकी सभी समस्याओं का निवारण करने का भरसक प्रयास करेंगे। उनका स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, रामु रोहरा, प्रितेश गाँधी, रंजना साहू, श्रवण मरकाम, इंदर चोपड़ा, निर्मल बरडिया, प्रकाश बैस, कविंद्र जैन, अरविंदर मुंडी, हेमंत माला, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, हेमलता शर्मा, श्यामा साहू, चेतन हिंदुजा, अविनाश दुबे, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, अर्चना चौबे, पार्वती वाधवानी, बीथिका विश्वास, राजेश गोलछा, विनोद पांडेय, नागेंद्र शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, कमल डागा, विकल गुप्ता, डेनिस चंद्राकर, नरेश बरडिया, डिपेंद्र साहू, दयाराम साहू, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू, अकबर कश्यप, निलेश लुनिया, बसंत गजेंद्र, कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, भगत यादव, नवीन सांखला, रोहिताश मिश्रा, विजय मोटवानी, विनय जैन, अमित अग्रवाल, सूरज शर्मा, खूबलाल ध्रुव, पिंकू साहू, अज्जु देशलाहरे, मिथिलेश सिन्हा, रीतिका यादव, अनिता यादव, जागेश्वर साहू, राकेश चंदवानी, संतोष तेजवानी, प्रेम मुंजवानी, कृष्णा हीरवानी, अखिलेश सोनकर, मनोहर मणिकपुरी, राकेश चौबे, योगेश गाँधी, अशोक सिन्हा, निलेश रायचूरा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट