धमतरी
जैवविविधता पर व्याख्यानमाला
23-Dec-2023 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 23 दिसंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं प्रो.कौशल नायक विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र विभाग के संयोजन में को ‘‘जैवविविधता’’ विषय पर एकदिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. ओ.पी. चांदे, सहा. प्राध्यापक (वनस्पतिशास्त्र) शास. नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी थे। इस व्याख्यानमाला में प्रो. ओ.पी. चांदे सर द्वारा जैवविविधता का महत्व और आस-पास की वनस्पतियों को तथा जीवों को किस प्रकार बचाना चाहिये, इस बिन्दु पर प्रकाश डाला तथा विभागाध्यक्ष प्रो.कौशल नायक द्वारा उनके गुणों को बताया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


