धमतरी
कुरूद, 23 दिसंबर। संत गुरु घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप की मदद से आकाश पर चंद्रमा का नजारा देखा।
मैथ्स फॉर एवरीवन विषय पर आधारित इस आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ. निधि देवांगन ने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन परिचय व गणित के क्षेत्रों में उनके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत कर जीवविज्ञान, संगीत, खेल आदि में गणित के महत्व को बताया।
प्राचार्य डॉ.डीके राठौर ने सामान्य जीवन में गणित की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। गणित-भौतिकशास्त्र के विभागाध्यक्ष कृपाराम साहू ने प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी क्षेत्रों में गणित का महत्व बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में एस्ट्रोनामिकल टेलीस्कोप द्वारा स्काई-गेजिंग का आयोजन मोरध्वज सिंह ठाकुर व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर हितनारायण टण्डन, कौस्तुभ तिवारी, एमएस साहू, डॉ. एनके मेश्राम, डॉ.आरके पाण्डेय, सरस्वती घृतलहरे व अन्य प्राध्यापक मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र-छात्राओं ने में भाग लिया।


