धमतरी

10 दिवसीय क्रिकेट मैच
21-Dec-2023 8:29 PM
10 दिवसीय क्रिकेट मैच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 दिसंबर। स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब उमरगांव के तत्वावधान में 10 दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों ने गांव में एक सुंदर वातावरण देने का प्रयास किया है। खेल के माध्यम से, खेल से हमें दो लाभ होता है। एक शरीर स्वस्थ रहता है, दूसरा अगर एक उच्च स्तर तक पहुंच जाते हैं तो आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप सभी युवाओं से आग्रह करती हूं कि सभी लोग खेल अवश्य खेलें कोई जरूरी नहीं है कि हम क्रिकेट को ही चुने खेल कई प्रकार से होता है।

उन्होंने समस्त क्रिकेट क्लब के सदस्यों एवं ग्रामवासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत उमरगांव, ईश्वर पटेल सदस्य जनपद पंचायत, ठाकुर राम मरकाम उप सरपंच, रुद्र प्रताप नाग, भूपेंद्र साहू, सविता सोन, लता यादव, तोरण यादव, महेंद्र पांडे, राम रतन साहू ,लक्ष्मीनाथ काशी, टेश्वर यादव, अमन पुजारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट