धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 20 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मी क्षत्रिय समाज के प्रांतीय अधिवेशन व कुर्मी संझा 23 व 24 दिसम्बर को पुरानी मंडी कुरूद जिला धमतरी में होने जा रहा है।
समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए युवा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा कुर्मी आइडल नृत्य 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सामूहिक नृत्य व एकल-युगल दोनों में पांच-पांच पुरस्कार रखे गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतीक चिन्ह, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए भिलाई व रायपुर के बाद 17 दिसम्बर को दुर्ग में दिल्लीवार कूर्मी भवन सुभाष नगर में ऑडिशन लिया गया। इसमें 14 एकल युगल व समूह ने भाग लिया था।
अंतिम ऑडिशन 19 दिसम्बर को चंद्राकर भवन कुरूद में लिया गया। आयोजकों ने बताया कि अॅाडिशन में चयनित प्रतिभागियों को ही कुर्मी आइडल नृत्य में प्रवेश की पात्रता होगी। इस मौके पर संयोजक प्रदीप देशमुख, योगेश्वर देशमुख, कमलेश देशमुख, खिलेंद्र चंद्राकर, नेहा चंद्राकर, नमिता चंद्राकर आदि उपस्थित थे।


