धमतरी

धूमधाम से मना गुरु घासीदास जयंती महोत्सव
19-Dec-2023 4:53 PM
धूमधाम से मना गुरु घासीदास जयंती महोत्सव

नगरी, 19 दिसंबर। नगरी मुख्यालय से लगे ग्राम छिपली के पुरानी बस्ती गुरुघासीदास समिती में परम पूज्य संत शिरोमणी गुरुघासीदास जी की जयंती महोत्सव मनाया गया, जहां सुबह से युवा पीढ़ी तैयारी में लगे हुए थे, वहीं बुजुर्ग व महिलाओं ने पूजापाठ में, दोपहर दो बजे जैतखाम में पालो चढ़ाकर सादा झण्डा चढ़ाया गया और सामूहिक आरती किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच संत नेताम ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष त्रिभुवन बिसेन भाजपा मंडल महामंत्री हृदय साहू अविनाशी अध्यक्ष दानेश्वर पोटाई सचिव ओमप्रकाश देव धर्मेन्द्र सेन गुरुघासीदास समिती अध्यक्ष सुरेश कौर, टिकेश नवरंग खोलबाहरा नवरंग खिलानंद नवरंग भोज नवरंग मनोहर नवरंग मनोज नवरंग कृष्णा नवरंग चंदन लहरे सुयश लहरे विनोद लहरे कर्ण कोषरे अजय कोषरे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट