धमतरी

जनसेवी कार्यों के लिए हरख जैन का सम्मान
19-Dec-2023 3:39 PM
जनसेवी कार्यों के लिए हरख जैन का सम्मान

कुरुद,19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भखारा निवासी हरख जैन पप्पू का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री जैन विगत दो दशकों से अंचल में रक्तदान एवं रक्तदान प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत उनके द्वारा रक्तदान, शिविर एवं रक्तसमुह जांच करा लोगों को कार्ड बनवाने का काम किया जा रहा हैं।

 इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सामाजिक, शैक्षणिक, रचनात्मक,चिकित्सकीय जैसे कार्यों से क्षेत्रवासियों की सेवा हो रही है। उनके इस प्रयास को स्वीकारते हुए रायपुर चैंबर ऑफिस में श्री जैन को माला,शाल एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर तपेश जैन, शंकर बजाज,दिनेश साहू, मनोज पारख, योगेश चौहान, गजाला खान, पिंकी अग्रवाल, जितेंद्र दोषी, मोहन वाल्यानी, लक्ष्मी सेन, प्रेम लुनावत, मंजरी बक्शी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट