धमतरी

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित
19-Dec-2023 3:19 PM
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 दिसंबर।
स्थानीय सदर रोड स्थित आस्था पाली क्लीनिक एण्ड एडवांस हार्ट एवं शुगर क्लिनिक में पिछले दिनों नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 160 से अधिक मरीजों का स्पैरोमैटरी मशीन से जांच कर उचित मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने भी मौके पर पहुँच कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आस्था पॉली क्लिनिक एंड एडवांस्ड हार्ड एवं शुगर क्लिनिक के संचालक डॉ.केआर सिन्हा एमडी फिजिशियन (जनरल मेडिसिन) ने बताया कि आगे समय समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन और किया जायेगा।


अन्य पोस्ट