धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 दिसंबर। युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज के बैनर तले मनखे मनखे एक समान वाली गुरुवाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई सतनाम संदेश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के कलाकारों ने पंथी नृत्य एवं अखाड़ा के माध्यम से अपनी कला और शौर्य का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को कुरुद ब्लॉक सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में चंडी मंदिर के समीप स्थित जैतखाम में पूजा-अर्चना कर रथ पर घासीदास बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पंथी नृत्य, अखाड़ा एवं धुमाल के साथ नाचते-गाते हुए लोग पुराना बाजार, सरोजनी, कारगिल चौक,सांधा होते हुए डिपो रोड के सतनाम भवन पहुंचे।
इस बीच थाना चौक में कांग्रेसी पार्षद सुचिता-मनोज अग्रवाल आदि ने एवं कारगिल चौक में पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, मालकराम साहू, लक्ष्मी रेड्डी, भारती पंचायन, कृष्णकांत साहू, किशोर यादव आदि भाजपा नेताओं ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी, डीएस बंजारे,राजकुमार रात्रे, सुरेशकुमार कोसरे, रोशन जांगड़े, किशोर कुर्रे, तेजेन्द्र तोडेकर, तिलक भारती, विक्रम बंजारे, नंदकुमार टंडन, जितेन्द्र, राहुल बाँधेकर, दिलीप टंडन, भगत मारकंडे,पुरण, नूतन धृतलहरे, संस्कृति,शेजल सोनवानी, रोशनी बांधेकर, रश्मि बंजारे, सुनिता टंडन, हरीश कोसरिया, लक्की, किस्मत तेजेश्वर कुर्रे, टिकेश जांगड़े सहित सतनामी समाज के लोग मौजूद थे।


