धमतरी

साप्र स्थायी समिति की 21 व सामान्य सभा का सम्मिलन 22 को
15-Dec-2023 3:46 PM
साप्र स्थायी समिति की 21 व सामान्य सभा का सम्मिलन 22 को

धमतरी, 15 दिसंबर। जिला पंचायत धमतरी की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति का सम्मिलन 21 दिसम्बर और सामान्य सभा का सम्मिलन 22 दिसम्बर को आहूत किया गया है। मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि 21 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन स्थायी समिति के सम्मिलन में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशुधन विकास, मछलीपालन विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जायेगी। वहीं 22 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा के सम्मिलन में जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और खाद्य विभाग सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जायेगी।


अन्य पोस्ट