धमतरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले कांकेर सांसद
15-Dec-2023 2:49 PM
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले कांकेर सांसद

भानुप्रतापपुर से भोमरागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कर एनएच में जोडऩे की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 दिसंबर।
कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने दिल्ली में केन्द्रीय सडक़ परिवहन व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर भानुप्रतापपुर से भोमरागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण/उन्नयन कर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय राजमार्ग में जोडऩे का मांग किया। 

कांकेर संसदीय क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र भानुप्रतापपुर से भोमरागढ़ (महाराष्ट्र) व्हाया कापसी, पखांजूर, बांदे, कोरेनार इरपानार दूरी 93 किलोमीटर हाईवे का चौड़ीकरण कर इस मार्ग को गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय राजमार्ग में जोडऩे बाबत् अनुशंसित माँग प्रस्ताव देश के सडक़ परिवहन व हाईवे मंत्री माननीय नितिन गडकरी से मिलकर प्रेषित किया। 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांकेर सांसद मोहन मण्डावी के द्वारा किए गए इस क्षेत्रहित के माँग पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। पूर्व में भी कांकेर सांसद मोहन मण्डावी मानसून सत्र के दौरान केन्द्रीय सडक़ परिवहन व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के खस्ताहाल, केशकाल बायपास रोड नंदनमारा माकड़ी पूल के कार्यों में हो रहे विलंब के विषय में भी अवगत कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश जारी करने की माँग की।  
 


अन्य पोस्ट