धमतरी

मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में शामिल हुए भाजपाई
14-Dec-2023 5:06 PM
मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में शामिल हुए भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं दो उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कुरुद विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, लेकिन मंत्री मंडल का शपथ नहीं होने से उनके चेहरे पर थोड़ी खुशी थोड़ा गम का भाव नजर आया। 

बुधवार को रायपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी.नड्डा सहित अन्य प्रांतों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री एवं अरूण साव व विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

इस यादगार लम्हे का साक्षी बनने  कुरुद विधानसभा क्षेत्र से भानु चन्द्राकर, श्याम साहू, मालकराम साहू, ज्योति चन्द्राकर, हरख जैन, पुष्पेन्द्र साहू, सुनील चन्द्राकर, तिलोकचंद जैन, मूलचंद सिन्हा, टिकेश साहू आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट