धमतरी

शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर समाज ने दी श्रद्धांजलि
11-Dec-2023 2:51 PM
शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर समाज ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 11 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  सोनाखान के सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर समाज के लोगों ने उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

10 दिसंबर को क्षेत्र के आदिवासी समाज सहित अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक कुरूद में स्थापित उनकी प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। 

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज तहसील अध्यक्ष  ठाकुरराम नेताम, ध्रुव गोड़ समाज तहसील अध्यक्ष ललित ठाकुर, पूर्व तहसील अध्यक्ष कुलंजन सिंह मांडवी, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, हरिश्चंद्र मांडवी भूपेंद्र नेताम तेजराम छेदैया, पोखराज नेताम, फलेंद्र  ध्रुव, ललित सोरी, बीरबल कुंजाम, विष्णु छेदैया, प्रेमसिंह ध्रुव, संजय नेताम,राम्हीन बाई, कलिंद्री, राहीबाई ध्रुव, सरस्वती नेताम ,कैकई मरकाम, राहीबाई,राजकुमारी ध्रुव, प्रेमु मरकाम, कमल सोरी, राजकुमार कतलम, रोहित नेताम, रामायण, पवन ध्रुव  भाजपा नेता मालकराम साहू, संतोष सोरी, कांग्रेस से राजकुमारी दीवान, प्रमोद साहू, मनोज अग्रवाल, उत्तम साहू, मनीष साहू, देवव्रत साहू, राघवेन्द्र सोनी, चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट