धमतरी

अयोध्या का अक्षत कलश प्राचीन श्रीराम मंदिर कुरुद के गर्भ गृह में
07-Dec-2023 9:38 PM
अयोध्या का अक्षत कलश प्राचीन श्रीराम मंदिर कुरुद के गर्भ गृह में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 दिसंबर। राम जन्मभूमि अयोध्या से देश के सभी राज्यों में भेजे गए अक्षत कलश कल कुरूद पहुंचा। जिसे नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में रखा गया है। जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

बताया गया है कि यहां से अक्षत कलश को विभिन्न मंडलों में भेज लोगों को अयोध्या में बन रहे भव्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

 श्री राम जन्मभूमि प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कुरूद से जुड़े जितेन्द्र चन्द्राकर, राजेन्द्र साहू, दुर्गेश यादव, खिलेन्द चन्द्राकर, पोषण साहू, नेमीचंद बैस, शशांक कृदत, विकास चन्द्राकर ने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर राम भक्त को आमंत्रित किया जाएगा। जिसके तहत बुधवार को अयोध्या से आये अक्षत कलश को श्रीराम मंदिर कुरुद मे रखा गया है। जिसे शनिवार को सुबह विधिवत पूजन कर कुरुद खंड के 11 मंडलों को सौंपा जाएगा। जिसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों राम भक्त प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर जाकर अक्षत, आमंत्रण पत्रक एवं श्रीराम जन्मभूमि का चित्र भेंटकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या आमंत्रित करने का काम करेंगे।

अयोध्या से कुरूद लाये गए अक्षत कलश को कुरूद प्राचीन श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में रख मंहत अखिलेश वैष्णव ने कहा कि 5 सौ वर्षों के संघर्ष, त्याग तपस्या के बाद देश का खोया हुए सम्मान को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के रूप में पुन: स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस काम में सभी को बढ़चढ कर भाग लेना चाहिए।।


अन्य पोस्ट