धमतरी

विश्व एड्स दिवस का आयोजन
07-Dec-2023 9:11 PM
विश्व एड्स दिवस का आयोजन

नगरी, 7 दिसंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में एक दिसंबर को प्रभारी प्राचार्य प्रो.आरआर मेहरा के मार्गदर्शन एवं रासेयो तथा रेडरिबन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी से डॉ.डी.एन.सोम, डॉ.हितेष साहू, अनुज जोसेफ, अरुण चनाब उपस्थित थे। मुख्य वक्ता डॉ.डी.एन.सोम ने एचआईवी एड्स के कारण एवं बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि संक्रमित सुई के उपयोग, संक्रमित माता से शिशु को, संक्रमित रक्त के उपयोग से एवं असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है।

उन्होंने यह भी बताया कि एच.आई.वी किन कारणों से नहीं फैलता है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. आरआर मेहरा ने छात्र-छात्राओं केा एचआईवी के संबंध में जागरुक किया।

कार्यक्रम की प्रभारी प्रो.कविता नारंग रेडरिबन सहसंयोजक रही। मंच संचालन सुषीबा खान ने किया। इस अवसर पर डॉ.दीपा देवांगन, प्रो.लोकेश्वरी राठिया, प्रो.हितेशा नंद ठाकुर, प्रो.लालमन बेरवंश, डॉ.अंबा शुक्ला, प्रमोद चौरे, शिवेन्द्र ध्रुर्वे, सौरभ पाण्डे, सीता नेताम, गीता साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट