धमतरी

एसपी ने लॉज, होटल, ढाबे चेकिंग के दिए निर्देश
07-Dec-2023 3:11 PM
एसपी ने लॉज, होटल, ढाबे चेकिंग के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 दिसंबर।
एसपी ने लॉज, होटल, ढाबे चेकिंग के निर्देश देते हुए थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं भखारा, नगरी,कुरूद, मगरलोड, क्षेत्रांतर्गत सभी थानों में होटल,ढाबा, लॉज का चेकिंग किया गया। असामाजिक गतिविधियों,अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश। 

पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिया गया है।

थाना कोतवाली,अर्जुनी एवं भखारा, नगरी,कुरूद, मगरलोड, क्षेत्रांतर्गत सभी थानों में होटल,ढाबा,लॉज का चेकिंग किया गया साथ ही सभी होटल ढाबा संचालकों को चेतावनी भी दिया गया कोई भी होटल ढाबे में अवैध शराब पिलाने या पिलाने का सामान मुहैया कराने पर तत्काल कार्रवाई किया जायेगा।

या कोई भी अनैतिक कारोबार की सूचना मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा,ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों,पर नियंत्रण किये जाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा, लॉज की चेकिंग किया गया। होटल,लॉज में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्ति ठहरने को लेकर पूछताछ कर सघन चेकिंग कर तस्दीक किया गया। धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक बुराइयों को रोकने यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट