धमतरी

विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार
06-Dec-2023 7:41 PM
विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 6 दिसंबर। शुक्रवार 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के दरम्यान सिविल अस्पताल नगरी के टीम द्वारा विविध गतिविधियां की गई। सर्व प्रथम शासकीय महाविद्यालय नगरी में प्राचार्य मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित सेमीनार में सिविल अस्पताल नगरी की टीम से डॉ. डीएन सोम चिकित्सा अधिकारी ने एचआईवी संक्रमण, लक्षण, निदान, उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसी तरह हितेन्द्र कुमार साहू बीपीएम नगरी ने टारगेट पॉपुलेशन पर किस प्रकार से कार्य करना है, सुरक्षा के उपाय, मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को कम करने तथा एड्स के प्रति फैले भ्रांतियों और उनके उत्तर को बताया, उपस्थिति लेब टेक्नीशियन एनोस जोसेफ ने एचआईवी टेस्ट के बारे में बताया। अरुण चनाप काउंसलर, आईसीटीसी नगरी ने मरीजों की गोपनीयता के बारे में बताया। इस सेमिनार में लगभग 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 

इसी कड़ी में संध्या के समय डॉ.डी आर ठाकुर बी एम ओ, सिविल अस्पताल नगरी की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल नगरी में मोमबत्ती प्रजवलन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। जिसमें अस्पताल के समस्त स्टाफ और मरीजों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट