धमतरी

जनता ने भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की राह चुनी-शशि पवार
06-Dec-2023 4:01 PM
जनता ने भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की राह चुनी-शशि पवार

 तीनों राज्यों मे चला मोदी मैजिक-कविंद्र जैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 6 दिसंबर। विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा ने बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की में जनता ने भय और भ्रष्टाचार से मुक्त सुशासन की राह चुनी है । 5 साल के कांग्रेस शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। राज्य में माफिया राज, गुंडाराज और नशा, जुआँ, सट्टा का बोलबाला था। विकास कार्य ठप्प पड़े हुए थे। सडक़े गड्ढे और धूल से भरी हुई थी। जनता त्रस्त थी। विधानसभा चुनाव मे जनता ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए सुशासन की राह चुनी और भाजपा को दिल खोल कर अपने वोटों का आशीर्वाद दिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों में जमकर धनबल का प्रयोग किये जाने के बावजूद भी मतदाताओं ने उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों ही राज्यों मे मोदी मैजिक चला। मोदी जी की गारंटी पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं अजा, अजजा, अन्य पिछड़ा वर्ग और किसानों सहित सभी वर्गों का पार्टी को खुलकर समर्थन प्राप्त हुआ। यह नतीजे स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि आने वाले चुनावों लोकसभा चुनावों मे इन सभी राज्यों मे शत प्रतिशत सीटों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ने बताया कि इस चुनाव मे भाजपा ने मत प्रतिशत के मामले मे नया कीर्तिमान बनाया है। 2018 के 33 फीसदी मतों से आगे बढक़र 2023 में 46फीसदी का आंकड़ा पार किया है जो कि प्रदेश में अभी तक का सर्वाधिक है। भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रचंड जीत के लिये जनता को धन्यवाद किया तथा पार्टी के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट