धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ द्वारा आयोजित थर्ड सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 1 से 2 दिसंबर तक आयोजित होंगी जिसमें धमतरी जिला के प्रतिभागी भाग लेने रवाना हुए हैं।
धमतरी जिला से तैयार बालिका टीम में कोच भेमा साहू के अलावा देव कुमारी, पूजा साहू, पायल, शुशीला यादव, कृतिका, आभा, चांदनी, योगिता, मेघना, केशरी, प्रियंका भूमिका, जाग्रति शामिल है।
इसी तरह बालक टीम में कोच हिमांशु निषाद के साथ तृष्णा, तुकेश, तुसार, दामोदर, लक्की, आशीष, शौर्य साहू, राहुल, मनीष रोहित, केमन, चुनेश कुमार शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को 21 से 24 दिसंबर तक झारखण्ड मे होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिलेगा। परखंदा स्कूल के प्राचार्य हीराराम साहू, योगेश विश्वकर्मा, खेलावन, पूनम निषाद, नरेन्द्र, भोजराज, टिकेश्वरी, लीलेश्वरी साहू, गजेंद्र कुमार, हिमांशु, मोहित साहू ने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं दी है।


