धमतरी
पूर्व विधायक होरा ने गुरद्वारा में मत्था टेका
28-Nov-2023 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 28 नवंबर। सोमवार को गुरुनानक देव जी के जयंती प्रकाश पर्व पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा ने गुरद्वारा में मत्था टेकर लंगर में भाग लिया।
होरा ने गुरुद्वारा में सामाजिक जनों से मिलकर उन्हें गुरुनानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी वसीम कुरैशी, नगर निगम धमतरी के एल्डरमेन नरेश जसूजा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


