धमतरी
संविधान दिवस पर अंबेडकर को किया याद
27-Nov-2023 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 27 नवंबर। देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है।
जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा और महेन्द्र नेताम सरपंच मुनईकेरा ने अपने निवास पर संविधान की पूजा व पुष्प अर्पण कर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का स्मरण किया। तथा लोगों को संविधान की प्रति भेंट कर जागरूक करने का संकल्प लिया।
इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का वक्त लगा था। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे लागू किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


