धमतरी

विधायक निवास में इन्दिरा गांधी की जयंती मनी
22-Nov-2023 2:38 PM
विधायक निवास में इन्दिरा गांधी की जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 नवंबर।
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के जयंती पर विधायक निवास नगरी में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली इंदिराजी का जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
भारत को एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने वाली, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करती हूं।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री शकुन्तला ठाकुर, सविता सोन, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी,पत्रकार जीवन नाहटा, कांग्रेस सेवा दल के माखन भरेवा, सौरभ साहू, मुन्ना सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट