धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 नवंबर। इस बार जिला निर्वाचन जिला धमतरी द्वारा नई पहल की गई है इसके अंतर्गत वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु सभी मतदान केंद्रों में मतदाता मित्र के रूप में स्थानीय विद्यालय के स्वयंसेवकों ली गई है,जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में विधानसभा चुनाव में धमतरी के खरतुली मतदान केंद्र में 12 स्वयंसेवक नीलकंठ साहू, लावण्य साहू,सागर साहू, उमेंद्र साहू, खुशबू साहू, नेहा साहू, लावनी साहू, सौम्या रानी साहू, तुलसी ढीमर,दामिनी यादव और देविका देवांगन ने कार्यक्रम अधिकारी आकाश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक सेवाएं प्रदान की।
वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान स्थल तक ले जाने की सेवाएं प्रदान की तथा साथ ही साथ सभी मतदाताओं को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। स्वयंसेवकों की सेवा कार्य की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।


