धमतरी

मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित, प्रदेश में धमतरी में सर्वाधिक मतदान
19-Nov-2023 4:19 PM
 मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित, प्रदेश में धमतरी में सर्वाधिक मतदान

धमतरी, 19 नवंबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिले में अनेक आकर्षक स्वीप गतिविधियां आयोजित की गईं, इसका परिणाम रहा कि पूरे प्रदेश में धमतरी जिले में सर्वाधिक मतदान हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि धमतरी वासियों और जागरूक मतदाताओं के कारण धमतरी जिले में अधिक मतदान हुआ है। मतदाता सूची पुनरीक्षण और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

मतदताओं को जागरूक करने जहां जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक, जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभागीय समीक्षा बैठक, बिहान से जुड़ी महिलाओं की मतदाता जागरूकता हेतु समीक्षा बैठक, जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय वन विभागीय समीक्षा बैठक, सहित अन्य बैठकों और मिलर्स एसोसिएशन चेम्बर ऑफ कामर्स लघु वनोपज संघ की बैठक में मतदाता शपथ का वाचन लिया गया था, वहीं जिले के मतदान केन्दों में सेल्फी प्वाइंट एवं प्रत्येक विधानसभा में 05-05 कुल 15 आदर्श मतदान केन्द्रों को ’धनहा धमतरी’ थीम एवं सुघ्घर गंगरेल फेसिया पर सुसज्जित किया गया था।

इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सामुहिक विवाह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नव विवाहित जोड़ों को मतदान का संकल्प दिलाया गया एवं नववधु द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां जैसे नववधुओं को मतदान की शपथ, उनके द्वारा स्वीप स्लोगन की मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वजन त्यौहार के अवसर पर स्वीप गतिविधि का प्रदर्शन कर जागरूकता लाया गया, खेलकूद, गोदभराई रस्म, अन्नप्रासन्न, पौष्टिक आहार, महिलाओं की स्कूटी रैली, सलाद प्रदर्शनी का आयोजन कर अलग-अलग प्रतिकृति के माध्यम से स्वीप गतिविधि चलायी गई।

मतदाताओं को जागरूक करने श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन शिविरों में श्रमिकों सहित सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही राईस मिल/उद्योग संस्थानों में कार्यरत मजदूरों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, संघवी फूड प्राईवेट लिमिटेड बगौद के श्रमिकों को मतदान हेतु शपथ कराकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया, पी.डी.एस. में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान शपथ कराते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया गया, कौशल विकास प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को शिविर के माध्यम मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।

मतदाता जागरूकता की कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत, स्लोगन, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकालकर एवं चौक-चौराहों में नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

 फ्लैश मॉब रहा मतदाताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र

 शहर के मध्य स्थित घड़ी चौक में युवाओं के द्वारा रंग-बिरंगी आकर्षक पोषाक में गेंड़ी पर चढक़र लोगों को मतदान का संदेश दिया गया, शहर के ईतवारी बाजार में नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं ने रंग बिरंगी पोषाक में राउत नाचा एवं फाग गीतों के माध्यम प्रस्तुति देकर मतदान के महत्व को बताया व नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

 सुमित बाजार (शॉपिंग मॉल) धमतरी में चुनई चिरई संदेश कार्ड बांटकर मॉल में आने जाने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

 

स्वीप आईकॉन आरू साहू ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, दीप दान कर लोगों से की मतदान की अपील

जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता संदेश दिया गया। इसके तहत स्वीप आईकॉन आरू साहू ने जिला प्रशासन के साथ ‘‘आओ एक दीप जलायें मतदान की अलख जगायें’’ की थीम पर रूद्रेश्वर मंदिर घाट रूद्री में दीप प्रज्वलित कर महानदी में दीप प्रवाहित किया और मतदान के लिए जागरूक किया। दीपदान महोत्सव मे जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीणजन और बिहान की महिलाओं ने भी बढ़़-चढक़र अपनी सहभागिता निभाई।

 

 कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

जिले के सभी विधानसभा में कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाओ को जागरूक किया गया, धमतरी विधानसभा अंतर्गत कचहरी चौक में कठपुतली नृत्य कुरूद मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर में कठपुतली नृत्य सिहावा विधासभा अंतर्गत बस स्टैण्ड नगरी में कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता किया गया।

 

 बुजुर्ग मतदाताओं को किया जागरूक

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वृद्धजनो का सम्मान वृद्धजनो का एपिक कार्ड निर्माण कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं मतदान हेतु संकल्प दिलाया गया, सियान जतन कार्यक्रम के द्वारा बुजुर्ग मतदाताओ को मतदान हेतु शपथ दिलाकर मतदान हेतु अपील किया गया।

 

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिव्यांगजनो के द्वारा स्वीप गतिविधियां

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत दिव्यांगजनो के द्वारा स्वीप गतिविधिया की गई जिसमें श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के छात्राओ दिव्यांग संस्थान एक्जेक्ट फाउडेशन, सार्थक दिव्यांग स्कूल एवं दिव्यांग जनो का महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं, दिव्यांगजनो के द्वारा पेंटिंग डिजाईन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया, दिव्यांगजनो के द्वारा साईन लैंग्वेज माध्यम से समझाया मतदान का महत्व, दिव्यांगजनो द्वारा नुक्क्ड नाटक का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया, दिव्यांग जनो द्वारा गांवो में जाकर मतदान के प्रति संदेश दिया और लोगो को शपथ दिलाया

 

 तृतीय लिंग समुदाय के साथ जागरूकता कार्यक्रम

जिला स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा बैठक आयोजित कर तृतीय लिंग समुदाय को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

 

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत  फेस्टीवल गतिविधिया

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फेस्टिवल गतिविधिया की गई जिसमें  जिला प्रशासन के अलावा स्कूली छात्र छात्राओ एवं युवाओ का महत्वपूर्ण भूमिका रही है, छात्र-छात्राओ के द्वारा रंगोली बनाकर स्वीप संदेश दिया गया, स्वनिर्मित राखियां तैयार मतदाता जागरूकता का संदेश दिया, पेंटिग डिजाईन के माध्यम से छात्र छात्राओ के द्वारा मतदान के प्रति संदेश दिया गया।

 

 नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव में मतदाता जागरूकता गतिविधियां

नवरात्र पर्व पर गरबा नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति संदेश दिया गया, विभिन्न समाजिक संस्थाओ द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में मतदाता जागरूकता अभियान, दशहरा महोत्सव पर आयोजित रामलीला में मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न दुर्गा पंडालो में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।


अन्य पोस्ट