धमतरी

मुनईकेरा-कौहाबाहरा में नए मतदाताओं का स्वागत
18-Nov-2023 6:25 PM
मुनईकेरा-कौहाबाहरा में नए मतदाताओं का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 18 नवंबर। लोकतंत्र का महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने क्षेत्र के नए मतदाताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम मुनईकेरा, दुगली, कौहाबाहरा, कोलियरी के युवा नव मतदाताओं का स्वागत सम्मान जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सरपंच मुनईकेरा महेन्द्र नेताम, सरपंच कौहाबाहरा शिवा नेताम, पूर्व जनपद जागेश्वरी टेकाम, पूर्व सरपंच कौहाबाहरा कलावती मरकाम, श्यामा मंडावी, विनोद नेताम आदि ने किया। नव मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपने हिस्सेदारी बखूबी निर्वहन किया।  इस दौरान मतदाताओं ने रोहिणी नेताम, अंकित साहू, सीमा मरकाम, टिकेश्वरी मरकाम ,जीतकुमार, संजना नेताम, सरस्वती, लेखनारायण, अमरसिंह, चमनलाल सोरी, देवेन्द्र कुमार, रूपेश नेताम, राहुल, राजकुमार, राजेश, संजय, पृथ्वीराज ध्रुव, देवानंद, टीकम नेताम एवं नव मतदातागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट