धमतरी
मुस्लिम बेटियों ने रंगोली को दिया आकार
15-Nov-2023 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 नवंबर। दीपावली पर नगर पंचायत नगरी के चुरियारा पारा मोहल्ला में दीपावली की खुशियों में शामिल होकर हिन्दू भाई के दरवाजे पर रंगोली बनाकर भाईचारा का पैगाम दे रही हैं मुस्लिम समाज की बेटियां।
गौरतलब है कि दीपपर्व पर इन बेटियों ने समाज सेवी नरेश छेदैहा के निवास के सामने खुबसूरत रंगोली बनाकर साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया। इस खूबसूरत पहल के लिए बच्चों के बीच नरेश चाचा के नाम से पहचाने जाने वाले समाज सेवी ने बच्चों की सराहना की।
इस दौरान बुसरा बेग मिर्जा, अतिया बेग मिर्जा, जिया खान, जोया खान और सना मिर्जा ने मिलकर रंगोली बनाई।
ज्ञात हो कि इस मोहल्ले का एक हिस्सा मुस्लिम बाहुल्य है, जहां पर हिंदू और मुस्लिम आपसी भाई चारा के साथ निवास करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


