धमतरी

मजदूरों को दिलाई मतदान की शपथ
08-Nov-2023 3:02 PM
मजदूरों को दिलाई  मतदान की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 8 नवंबर। जिले में आगामी 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिले में जोर पकड़ रहीं हैं। इसके तहत स्कूल, कॉलेज ऑयल और राइस मिलों सहित विभिन्न विभागों के शिविरों तथा बैठकों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम नवागांवखुर्द में स्थित साईं एग्रोटेक राइस मिल में कार्यरत श्रमिकों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा आज श्रमिकों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया। इस मौके पर श्रम निरीक्षक निम्मी पटेल एवं राइस मिल के संचालक और श्रमिक उपस्थित रहें। शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


अन्य पोस्ट