धमतरी

743 अफसरों-कर्मियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
08-Nov-2023 3:02 PM
743 अफसरों-कर्मियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 8 नवंबर। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन दायित्व से जुड़े मतदान दलों, सेक्टर ऑफिसर, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य जिले में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान नहीं कर पाए हैं, ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी को मंगलवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र के जरिए मतदान करने का अवसर प्रदान किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर स्थानीय मेनोनाईट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में 7, 8 एवं 9 नवम्बर को विधानसभावार सुविधा केन्द्र में अपना मत दे सकते है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से अब तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कुल 743 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि 8 एवं 9 नवम्बर को भी जिले के विधानसभा क्षेत्र सिहावा, कुरूद एवं धमतरी के निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा मेनोनाईट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया जायेगा।


अन्य पोस्ट