धमतरी
तीन सवारी नाबालिग वाहन चालकों को दी गई समझाईश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 नवंबर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई ।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने व सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने, निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु शहर के अन्दर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों पर 4 नवंबर को शहर के मुख्य चौक रत्नाबांधा में तीन सवारी नाबालिक वाहन चालको के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही कर भविष्य में दोबारा गलती नही करने यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। साथ ही मौके पर कागजात पेश नही करने, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, मालयान में सवारी एवं घातक परिस्थिति में वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर मोटरयान अधिनियम के तहत 45 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 18000/- रूपये समन शुल्क वसूल की गई।
यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। यातायात पुलिस आमजनों से अपील करती है, की यातायात नियमों का पालन कर असुविधा से बचे व सुरक्षित रहे।


