धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 नवंबर। जय महाकालेश्वर क्रिकेट क्लब छिपली के तत्वावधान में अंतर जिला पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मन्नूलाल यादव सभापति जनपद पंचायत नगरी, अध्यक्षता संत नेताम सरपंच ग्राम पंचायत छिपली, विशेष अतिथि दुर्गेशनंदिनी साहू जनपद सदस्य, दानेश्वर पोटाई, विजय बिसेन, गणेश नागरची, लक्ष्मीनाथ सोम, प्रभुराम ठाकुर, तोमल साहू, सुरेश कौर, शांतनु कोसरे, मानसिंह साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11111 रु एवं ट्रॉफी द्वितीय पुरस्कार 6666 रु एवं ट्रॉफी बेस्ट बॉलर बेस्ट कीपर बेस्ट बैट्समैन बेस्ट फील्डर बेस्ट ऑल राउंडर बेस्ट केचर हैट्रिक विकेट हैट्रिक चौका छक्का एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार इस प्रतियोगिता में रखी गई है।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष अरुण पटेल, उपाध्यक्ष रुस्तम नवरंग, आशीष नेताम, विवेक साहू, कोषाध्यक्ष, पप्पू नाग सचिव, भूपेंद्र देव सहसचिव, नीलकमल साहू, सुनील सोम, रूप कुमार कश्यप, मानक, संजय लहरे धर्मेंद्र सेन, तरुण विक्की देव, सतीश साहू, मानसिंह साहू, नंद देव, थानेश साहू, तिजराम, दुलार, लाकेश्वर यादव, यतीन्द्र ध्रुव, गीतेश्वर, कुलदीप, मिराज, हुलास खिलेश्वर, कान्हा, कुश, लव राजेन्द्र, छोटेलाल, जितेंद्र, कुलदीप साहू, देवकरण, नागेन्द्र, किशन, विवेक कुलेश्वर, नरेंद्र, तुलसी, उमेश, इंद्रजीत सूर्यकांत तोषण भोलेश, सूरज, गोपी, इंद्रजीत, उमेश, वीरेश, रिंकू, कामेश्वर नाग जीवेश साहू एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए है।


