धमतरी

मेरी माटी मेरा देश: अर्जुनी की मिट्टी राजभवन तक पहुंचाया
05-Nov-2023 3:48 PM
मेरी माटी मेरा देश: अर्जुनी की मिट्टी राजभवन तक पहुंचाया

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 5 नवम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी में देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांवों और शहरों से मिट्टी एकत्रित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के एनएसएस स्वयंसेवक संकेत कुमार साहू ने अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने महाविद्यालय और निज ग्राम अर्जुनी की मिट्टी को राजभवन रायपुर तक पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि यह मिट्टी देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्यपथ तक पहुंचाया जाएगा और इसकी सहायता से विशाल अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। संकेत ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के वीर शहीदों की वंदना करते हुए भारत मां की मिट्टी को नमन करना है, क्योंकि इसी मिट्टी में हमारे वीरों का जन्म हुआ है, जिन्होंने अपनी प्राणों की चिंता न करते हुए हमें आजादी का स्वर्णिम अवसर दिलाया, चूंकि यह अवसर आजादी का अमृत काल है। अत: देश के वीरों के सम्मान में भारत सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वयंसेवक संकेत कुमार साहू छत्तीसगढ़ के पारंपरिक बस्तरीहा वेशभूषा में थे जो कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।


अन्य पोस्ट