धमतरी

शुष्क दिवस घोषित
03-Nov-2023 3:45 PM
शुष्क दिवस घोषित

धमतरी, 3 नवंबर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्व सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने 5 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्रथम चरण के मतदान के तहत कांकेर एवं कोण्डागांव जिले की सीमा से लगे धमतरी जिले की देशी मदिरा दुकान कम्पोजिट सिहावा एवं देशी/विदेशी मदिरा दुकान नगरी को बंद रखने शुष्क दिवस घोषित किया है। इसी तरह विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण के   ा 56 सिहावा, 57 कुरूद एवं 58 धमतरी में चुनाव निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी देशी मदिरा दुकान/देशी मदिरा दुकान कम्पोजिट/विदेशी मदिरा दुकान/प्रीमियम शॉप, एफ.एम.3, होटल बार/एफ.4(क) व्यवसायिक क्लब।

 मद्य भाण्डागार धमतरी को 15 नवम्बर से 17 नवम्बर तक बंद रखने शुष्क दिवस घोषित किया है।


अन्य पोस्ट