धमतरी
युवाओं की हो रही सराहना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव होना है। शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तन्मयता के साथ लगा हुआ है। चुनाव को लेकर युवाओं में भी अच्छी खासी चर्चा होते रहती है। लोकतंत्र की ताकत दिखाने के लिए प्रशासन के साथ जागरूक युवा भी मतदान के लिए जागरुकता फैला रहे हैं।
इन दिनों नगरी-सिहावा के कुछ युवाओं द्वारा मतदान जागरुकता को लेकर बनाई गई वीडियो और पोस्टर खूब सुर्खियों में है। इसकी प्रशंसा जिला निर्वाचन नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव ने भी की है।
इस वीडियो को अपने स्वर से सजाया है नगरी के युवा कोशिश निर्मलकर ने और अपने गीत से पिरोया है कवि आकाश साहू ने जिसमें संगीत डीजे चिक्स ने इस गीत के बोल हैं- चलो जाबो मतदान बर...।
इस जागरूकता गीत को सफल बनाने में सुगीता रायस्त (एसडीएम नगरी), केतन भोयर (तहसीलदार नगरी), प्रो. आर. आर. मेहरा (प्रभारी प्राचार्य, शास. सुखराम नागे महाविद्यालय सिहावा नगरी), भानुप्रताप कुंजाम (माइक्रो आर्टिस्ट एवं लेखक चाय-काफी), योगेश मरकाम, (आल इंडिया साइकिल राइडर), विकास शांडिल्य (लिफ आर्टिस्ट एवं कवि सिहावा नगरी), रजनी रजक (लोक गायिका), रजनीश झांझी, (छ.ग. फिल्म अभिनेता), उपासना वैष्णव, (छ.ग. फिल्म अभिनेत्री), राजन कर (लोक गायक छ.ग.), खेमेंद्र साहू (स्वास्तिक पैथोलॉनगरी), जीवन यादव (जीवन चाय स्टांल नगरी), शशिकांत पटेल, रिंकू लहरे, किशन साहू का विशेष योगदान रहा।


