धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में प्रभारी प्राचार्य आर.आर. मेहरा के मार्गदर्शन तथा ‘‘महिला प्रकोष्ठ’’ के तत्वाधान में ‘‘महिला स्वच्छता’’ विषय पर ग्राम पंचायत छिपली की महिलाओं तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रोदग्राम छिपली की 50 से अधिक महिलाओं तथा महाविद्यालय की 250 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई । महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम की महिलाओं में अपने स्वास्थ्य स्वच्छता शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में जागरूकता लाने का महाविद्यालय द्वारा अनूठा प्रयास किया गया।
इस अवसर पर ग्राम छिपली में कार्यरत समस्त मितानित, महिला स्वसहायता समूह, ए.एन.एम., कृषि मित्र तथा ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का षुभारंभ सरस्वती पूजन, सभी महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा तिलक लगाकर किया गया तथा प्राचार्य महोदय के संबोधन उपरांत महिला प्रकोश्ठ प्रभारी प्रो. लोकेश्वरी राठिया द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला स्वच्छता तथा स्वास्थ्य पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ मितानिन सुनीति साहू ने उपने अनुभव साझा करते हुए ग्रामीण महिलाओं को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया तथा जागरूकता विशयक गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो.लोकेश्वरी राठिया, सहसंयोजक डॉ.दीपा देवांगन, सचिव प्रो.हितेषा नंद ठाकुर, सहसचिव प्रो.कविता नारंग सहित सदस्यगण डॉ. ममता सौरज, डॉ. अम्बा शुक्ला, सुशिबा खान, डॉ. संध्या रजनी मिश्रा, उर्वषी साहू, डॉ. गायत्री, सीता नेताम, हीना साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । प्रो.हितेषानंद ठाकुर ने मंच संचालन किया। प्राचार्य आर.आर. मेहरा ने पंचायत की महिलाओं द्वारा स्वसहायता समूह के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों हेतु बधाई प्रेषित किया।


