धमतरी

7 जुआरी पकड़ाए, नगदी जब्त
25-Oct-2023 3:51 PM
7 जुआरी पकड़ाए, नगदी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 25 अक्टूबर। अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम ने 7 जुआरियों को कोलियारी चौक के पास जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा।  जुआरियों के पास से 2000/-रुपये एवं 7000/- रुपये फड़ से जुमला 9000/- रुपये 52 ताश पत्ती के साथ  जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अर्जुनी को  मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोलियारी आमापारा के अकोल पेड़ के नीचे ताश पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग एवं सायबर की टीम रवाना हुई, ग्राम कोलियारी आमापारा अकोल पेड़ के पास आम जगह पर कुछ लोग मोमबती के उजाले में ताश पती से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काटपती नामक जुआ खेल रहे हे थे।  घेराबंदी कर सात जुआरियों से एवं फड़ से नगद रूपये जब्त किया गया।

जुआरियों में  कृष्णा सोनकर उम्र 37 वर्ष,  शैलेन्द्र सोनकर  उम्र 24 वर्ष,  जोगेन्द्र साहू उम्र 28 वर्ष,  विवेकानंद ध्रुव उम्र 32 वर्ष, उत्तम विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष,  संदीप सोनकर  उम्र 29 वर्ष, देव यादव  उम्र 31 वर्ष सभी निवासी कोलियारी थाना अर्जुनी जिला धमतरी को 52 पत्ती तास से हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास से 2000/- रूपये एव फड़ से 7000/- रूपये जुमला रकम 9000/- रूपये 52 पत्ती तास तथा एक अधजला मोमबती को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट