धमतरी

महाष्टमी पर सिहावा शीतला शक्ति पीठ में हवन पूजन
22-Oct-2023 10:11 PM
महाष्टमी पर सिहावा शीतला शक्ति पीठ में हवन पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नगरी, 22 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों द्वारा माता शीतला के षोडसोपचार पूजा अर्चना कर देवी मां के स्वरूप नव कन्याओं व लँगूरवा महराज का पूजन कर उन्हें भोज कराया।

तदुपरांत हवन में विभिन्न प्रकार की औषधि युक्त सामग्रियों ,सांखला का उपयोग कर यज्ञ में ज्योति धारी व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक क्रमश: यज्ञ भवन में प्रवेश लेकर यज्ञ में  आहुति प्रदान कर पूर्णाहुति में भाग लिया व माता की आरती उतार कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रात: 10 बजे कन्या पूजन उपरांत हवन पूजन प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चला।

इस दौरान देवी उपासना की महत्ता बताते हुए आचार्य चन्द्रहास दुबे ने कहा कि नवरात्रि में जप तप साधना,हवन करने से मन मे व्याप्त विकारों का नाश व वातावरण में शुद्धता के साथ माता की असीम कृपा प्राप्त होती है।


अन्य पोस्ट