धमतरी

ओडिशा से आ रही कार से 10 लाख जब्त
21-Oct-2023 8:17 PM
ओडिशा से आ रही कार से 10 लाख जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 अक्टूबर।
आज वाहन चेकिंग के दौरान कार में 10 लाख मिले। दीगर प्रांत ओडिशा से परिवहन करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। 

शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा हमराह स्टाफ के पुलिस बेरियर नाका बोराई में पहुंचकर सरप्राईस चेकिंग की जा रही थी। तभी कार  क्रमांक  सीजी-04 एमएस- 1627 जो ओडिशा की ओर से परिवहन करते आ रहा था, जिसे रोक कर उक्त वाहन का तलाशी लेने पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सामने सीट पर बैठा हुआ मिले।

नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम सुब्रत मंडल  निवासी रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर प्रान्त (ओडिशा) का निवासी होना बताए। उसके पास से एक सफेद कलर के बैग में भरा हुआ राशि 500-500 रूपये का 100 नोटों का बीस गड्डी का नोट जुमला 10,00,000/- रूपये मात्र है का अवैध रूप से परिवहन करने की दशा में गवाहों के समक्ष  धारा 102 जा.फौ. के तहत जुमला राशि 10,00,000/- को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट