धमतरी

अवैध पटाखा ले जाते एक गिरफ्तार
21-Oct-2023 2:58 PM
अवैध पटाखा ले जाते एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 21 अक्टूबर। अवैध रूप से पटाखा ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध धारा- 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

 आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित जिस पर  मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नगरी, मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा संदिग्ध वाहनों कि सघन चेकिंग कर सतत निगाह रखी जा रही है। ग्राम मेचका तिराहा झरियाबाहरा सांकरा  चेकिंग दौरान झरियाबाहरा से सांकरा की ओर से आ रहे एक क्रीम कलर का टाटा-एस को रोककर चालक का नाम पता पूछने पर आपना नाम सत्यप्रकाश बघेल (23) बताया। वाहन को चेक करने पर वाहन के पीछे डाला में 03 भुरा रंग के कार्टून में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक फटाखे भरे मिले जिसे फटाखा ले जाने व बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश नहीं होना लिखित में देने पर 03 भूरा रंग के बॉक्से में भरी विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमती 106891/-रूपये एवं एक क्रीम कलर का टाटा-5 कीमती 1,50,000/- रूपये जुमला किमती 256891/- आरोपी सत्यप्रकाश बघेल के कब्जे से जब्त कर धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार  न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट