धमतरी

महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के छात्र का बीएसएफ में चयन
21-Oct-2023 1:58 PM
महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के छात्र का बीएसएफ में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में वनस्पतिशास्त्र विभाग के छात्र नोमीशरण नाग ने अपने कठिन परिश्रम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) में जी.डी. के पद पर चयनित होकर महाविद्यालय तथा सिहावा अंचल का नाम रोषन किया।

इस सफलता के लिए प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष कौशल नायक एवं सहसंयोजक प्रो. लोकेश्वरी राठिया द्वारा वनस्पतिशास्त्र विभाग में छात्र को सम्मानित किये जाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. लालमन बेरवंश व प्रयोगशाला तकनीशियन सीता नेताम के साथ-साथ भूतपूर्व छात्रों ने भी सहभागिता निभाई। उक्त कार्यक्रम में छात्र को स्मृति चिन्ह व प्रेरणादायी किताब भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि ‘‘अनुशासन’’ ही सफलता का मूलमंत्र है तथा यह सफलता भविष्य में अनेक छात्रों हेतु देशसेवा के लिए प्रेरणा बनेगी। चयनित छात्र नोमीशरण नाग ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरूजनों को दिया तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट