धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 अक्टूबर। गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र धमतरी के ग्राम बरारी, जंवरगांव, करेठा एवं कोलियारी सहित विभिन्न ग्रामों में नवरात्र के पावन अवसर पर विराजित आदिशक्ति मां दुर्गा पंडालों में नागरिक बैंक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा अपनी पूरी युवा टीम के साथ आर्शीवाद लेने पहुंचे।
सर्वप्रथम ग्राम बरारी के शीतला मंदिर तथा प्रसिद्ध लोल्लर दाई मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों से मुलाकात की। तत्पश्चात् ग्राम जंवरगांव एवं करेठा के दुर्गा पंडाल मे पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। अंत में ग्राम कोलियारी मे नवयुवक दुर्गोत्सव समिति आमापारा द्वारा आयोजित जगराता एवं भजन संध्या कार्यक्रम मे पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने उपस्थित दर्शको एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की अराधना औरा उपासना का पर्व है। पूरे नौ दिनो तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था से मां के नौ रूपो की अराधना करते है। मां दुर्गा पूजा का यह त्यौहार हमारी एकता और आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूर भी करता है। इस पवित्र नवरात्रि में जो भी देवी मां की पूजा सच्चे मन से करता है उसे मां दोनों हाथों से आशीष प्रदान करती है।


