धमतरी

बीएमओ ने मितानिनों को बताए बीमारी से बचाव के तरीके
19-Oct-2023 3:21 PM
बीएमओ ने मितानिनों को बताए बीमारी से बचाव के तरीके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 अक्टूबर। नगर पंचायत कुरुद के सभी वार्डों की सभी मितानिनों की बैठक लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ यूएस नवरत्न ने शहरी लाइफ स्टाइल से संबंधित बीपी, शुगर, मोटापा, थाइराइड, सांस की समस्याय आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए विस्तृत जानकारी दी।

गुरुवार को सिविल अस्पताल में आहूत बैठक में डॉ नवरत्न के बाद कान नाक गला विभाग के डॉ कामड़े ने कान से सम्बंधित जानकारी देते हुए नहाते समय पानी जाने पर बचाव , कान में तेल न डालना, नाक से खून निकलने से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी।

विकासखण्ड नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ.क्षितिज साहू ने बताया कि आंखों में डॉक्टरी सलाह के बिना कोई भी ड्राप नहीं डालना, आगामी दिनों में धान कटाई से संबंधित कार्नियल अल्सर होने की संभावना को देखते हुए पारदर्शी चश्मा लगाकर कार्य करने की सलाह दी। विटामिन ए से संबंधित बीमारी से बचाव हेतु हरी सब्जियां, सलाद, अंडा, मछली खाने कहा गया। इसके अलावा रतौंधी से बचाव, रिफ्रेक्टिव इरर, राइनो, टेरिजियम, रेटिनोब्लास्टोमा नेत्रदान बढ़ावा देने लोगों में जागरूकता लाने मितानिनों को प्रशिक्षित किया गया।


अन्य पोस्ट