धमतरी

पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012 व नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता अभियान
16-Oct-2023 3:12 PM
पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012 व नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश वाजपेई के निर्देशानुसार शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली धमतरी में पॉस्को एक्ट अधिनियम 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राचार्य एस. रामटेके द्वारा दी गई तथा गुड टच बेड टच या अश्लील हरकत होने पर सूचित करने की बात कही।

एलएन साहू द्वारा पॉस्को बॉक्स पर अपनी बात लिखकर डालने की जानकारी तथा 100 व 1098 नंबर पर डायल कर सूचित करने को कहा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी व अधिवक्ता  गणेश प्रसाद साहू ने बताया कि पॉस्को यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल आफेंस एक्ट के तहत बच्चों व नाबालिकों के साथ यौन शोषण पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसमें कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। इसलिए ऐसे कृत्यों से बचकर रहने की सलाह दी गई।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम भोथली में रैली निकाल कर नारा लगाते हुए प्रजातंत्र के वोट हैं मंतर- वोट नहीं डालबो  त पड़ही अंतर, तोर मोर सबके यही है नारा- वोट डाले से आही जीवन में उजियारा तथा मतदाता जागरूकता गीत एद्री तथा तनुजा, रामखिलावन, भावेश, ज्ञानिक, उमेश दास, मेनू राम, के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण राकेश साहू ,गोपेश साहू, कुंदन ढालेन संकुल समन्वयक ,रामशरण मिश्रा, धनंजय सोनकर, एल एन शांडिल्य, गोविंद सिन्हा, डोमन ध्रुव, विनोद ध्रुव, रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव, स्वाती सोरी, दीप्ति शुक्ला व कार्यक्रम का संचालक जीपी साहू ने किया।


अन्य पोस्ट