धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 अक्टूबर। धमतरी जिला के कुरूद विधानसभा में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संसद फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार लोकसभा प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस कमेटी जिला धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष घामेश्वरीकोमल साहू के निर्देशानुसार ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वरी तारक के तत्वाधान में ब्लॉक जोन सेक्टर बूथ की महिलाओं का बैठक आहूत किया गया।
बैठक में मेरी बूथ मेरी जिम्मेदारी के तहत विधानसभा के हर बूथ में 20 महिलाओं की टीम बनाकर केंद्र सरकार के विफलताओं एवं राज्य सरकार उपलब्धियां को लेकर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच में जाएंगे और आने वाले चुनाव में महिला कांग्रेस कमेटी के महिलाएं कि अहम भूमिका इस चुनाव में होगी।
कार्यक्रम में कुरूदविधानसभा के आसपास के सैकड़ों महिलाओं के साथ रेखा साहू प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस के सभी ब्लॉक एवं जिला महिला कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष महिला कांग्रेस मीना साहू ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस धमतरी जगजीत कौर प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कांति साहू सचिव महिला कांग्रेस शमिता जोशी सुमन साहू जिला महिला कांग्रेस सचिव विशाखा साहू कृषि मंडी सदस्य संतोषी बनारसी पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी मारकंडे जनपद सदस्य धरमिनसाहू जनपद सदस्य ललितानिर्मलेकरक हीरा निषाद, तारिणी नीलम चंद्राकर सभापति जिला पंचायत सुमन संतोष साहू जिला पंचायत रोहिणी अग्रवाल उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण शोभा टंडन राधिका तोडक़र दीपक लहरे शकुंतला भारती भारती जोशी ज्योति टंडन मेला भारती श्याम बाई भाना टंडन लक्ष्मी छेड़ैया बेला साहू लोकेश्वरी जांगड़े कौशल्या टंडन सत्यवती भारती अनीता कुर्रे भागो लहरे गणेश्वरी बिंदा नेताम पुष्पा साहू पूर्व सरपंच तारा साहू
आदि की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां और केंद्र केंद्र सरकार की विफलता, को जन जन तक पहुंचाने एवं कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर के कार्य करने एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक के पहुंचने। मेरी बूथ मेरी जिम्मेदारी के तहत भूपेश है, तो भरोसा है कि नारो के साथ कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।
घामेश्वरी साहू ने धमतरी जिला के तीनों विधानसभा एवं लोकसभा में कांग्रेस की परचम लहराने एवं महिलाओं को सशक्त करते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया


